Home आवाज़ न्यूज़ सेवानिवृत्त शिक्षक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

सेवानिवृत्त शिक्षक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

0
🔊 खबर सुनें

नागेंद्र माली
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चूरेमा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक छोटेलाल के साथ कथित मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छोटेलाल ने मंगलवार को कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि मंगलवार की रात करीब 8:15 बजे वह सुदनीपुर बाजार में बैठे हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान सुदनीपुर गांव निवासी लालचंद वहां पहुंचे और उन्हें गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। पीड़ित का आरोप है कि जाते समय आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी लालचंद के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleदो अलग अलग थाना क्षेत्रों में रेलवे ट्रैक पर मिली लाश
Next articleडीएम व जिला आबकारी अधिकारी के नाम पर धन मांगने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर दो आबकारी कर्मियों पर मुकदमा दर्ज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here