जौनपुर। जनपद मुख्यालय पर स्थित विशेषर पुर ग्राम सभा में जौनपुर आजमगढ़ मार्ग पर स्थित कब्रिस्तान जो एक सरकारी जमीन पर सत्यम होटल के मालिक द्वारा जबरिया मिट्टी पाट कर किये जा रहे कब्जे के खिलाफ की गई शिकायत पर डीएम रविन्द्र कुमार माँदड़ ने भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने एवं कब्जे को हटाने का आदेश एसडीएम सदर पवन कुमार सिंह को दिया।
जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में एसडीएम सदर पवन कुमार सिंह ने पुलिस बल और राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर नाप जोख कराने के बाद बुलडोजर चलवाते हुए सत्यम होटल के मालिक द्वारा सरकारी जमीन पर किए जा रहे अवैध अतिक्रमण को हटवाते हुए कब्जाई सत्यम होटल के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। जौनपुर – आजमगढ़ पर होने के कारण कब्जा हो रही जमीन की कीमत करोड़ो में आंकी जा रही है।इस तरह करोड़ की सरकारी जमीन को एसडीएम सदर ने मुक्त कराया है।
इसी तरह डीएम जौनपुर के आदेश पर एसडीएम केराकत द्वारा कुल 10 ग्रामों में जिसमें चौकिया, असवारा, खलियाखास, मुर्खा, अमिहित, शिवरामपुरखुर्द, जमुआ, कन्हौली, विझवारसागर व धनरखां शामिल है में अभियान चलाकर कुल 15 चकरोड, नाली, बंजर, नवीन परती आदि ग्राम समाज भूमियों से 0.715 हे0 पर से अवैध अतिक्रमण हटवाकर कब्जामुक्त करायी गयी।
जिला प्रशासन के आदेश पर सभी उप जिलाधिकारियों द्वारा जनपद में चलाये जा रहे बुलडोजर अभियान से जिले के भू माफियाओ में हड़कंप मचा हुआ है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav

