Home आवाज़ न्यूज़ मेरठ में कबड्डी खिलाड़ियों की बेरहमी से हत्या: मात्र ₹3600 के विवाद...

मेरठ में कबड्डी खिलाड़ियों की बेरहमी से हत्या: मात्र ₹3600 के विवाद में दोहरे मर्डर, पुलिस की लापरवाही उजागर

0
🔊 खबर सुनें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दो कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का और रिया की बर्बर हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। रिया 15 अप्रैल से लापता थी। डेढ़ महीने की तलाश के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी श्याम धानुक को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर रिया का शव पुलिस चौकी से महज 200 मीटर दूर एक नाले में सड़ा हुआ बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि उसने महज ₹3600 के लेन-देन के विवाद में रिया की ईंट से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। श्याम धानुक ने पहले दो बार पुलिस को गुमराह किया था, लेकिन तीसरी बार एसटीएफ और पुलिस की कड़ी पूछताछ में वह टूट गया।

पुलिस अब अनुष्का की हत्या के मामले की अन्य कड़ियों की भी जांच कर रही है। इस घटना ने कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

The post मेरठ में कबड्डी खिलाड़ियों की बेरहमी से हत्या: मात्र ₹3600 के विवाद में दोहरे मर्डर, पुलिस की लापरवाही उजागर appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसुप्रीम कोर्ट को 5 नए जज मिले, कुल जजों की संख्या बढ़कर 37 हुई
Next articleमध्य प्रदेश: सीबीआई ने ट्विशा शर्मा के ससुराल में क्राइम सीन रीक्रिएट किया
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।