Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News प्रेम विवाह की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी,...

Jaunpur News प्रेम विवाह की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

0
file_0000000090ac71fab266cfab97b36821
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के सरायभोगी बाजार में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ गई और हंगामा करने लगी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

बताया जा रहा है कि सरायभोगी गांव निवासी किशोरी पड़ोस के गांव के दूसरी जाति के युवक से प्रेम करती है, लेकिन परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। इसी बात से नाराज होकर किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सुजानगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड टीम को भी बुलाया गया।

पुलिस और परिजनों ने काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया। बाद में शादी कराने का आश्वासन मिलने पर किशोरी टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार हुई।

घटना के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा रही और परिजन काफी भयभीत नजर आए। पुलिस ने किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारकर परिवार के सुपुर्द कर दिया।

– आवाज़ न्यूज़

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleउत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार, योगी सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले 6 नेताओं में भूपेंद्र चौधरी भी शामिल
Next articleJaunpur News ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, किशोर घायल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।