Home आवाज़ न्यूज़ ईरान केवल निष्पक्ष और व्यापक’ शांति समझौते को ही स्वीकार करेगा: अब्बास...

ईरान केवल निष्पक्ष और व्यापक’ शांति समझौते को ही स्वीकार करेगा: अब्बास अराघची

0
🔊 खबर सुनें

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची, जो वर्तमान में चीन की यात्रा पर हैं, ने बुधवार को चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की और इस बात पर जोर दिया कि तेहरान पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए केवल एक “निष्पक्ष और व्यापक” समझौते को ही स्वीकार करेगा। ईरान की समाचार एजेंसी आईएसएनए के अनुसार, अराघची ने कहा कि ईरान अपने वैध हितों की रक्षा करते हुए संकट का पूर्ण और संतुलित समाधान चाहता है, उन्होंने बैठक के दौरान कहा, “हम केवल निष्पक्ष और व्यापक समझौते को ही स्वीकार करेंगे।

अराघची ने संघर्ष पर चीन के रुख की भी प्रशंसा की, विशेष रूप से अमेरिका और इज़राइल की कार्रवाइयों की बीजिंग द्वारा की गई आलोचना की। चीन को ईरान का घनिष्ठ मित्र बताते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में द्विपक्षीय सहयोग और मजबूत होगा। अराघची ने कहा हमारे खिलाफ छेड़ा गया यह युद्ध घोर आक्रामकता का कृत्य और अंतरराष्ट्रीय कानून का स्पष्ट उल्लंघन है, हम वार्ता में अपने वैध अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे ।

The post ईरान केवल निष्पक्ष और व्यापक’ शांति समझौते को ही स्वीकार करेगा: अब्बास अराघची appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleटीवीके प्रमुख विजय ने राज्यपाल से मुलाकात की और तमिलनाडु सरकार बनाने का दावा पेश किया
Next articleबिहार मंत्रिमंडल विस्तार: नीतीश कुमार के बेटे निशांत के कल मंत्री बनने की संभावना
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।