जर्मनी के मोएर्स स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा, ड्यूसबर्ग में रविवार को 40 से अधिक लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में कम से कम 11 लोग घायल हो गए, जिसमें पेपर स्प्रे, चाकू, किरपान और गोली चलाने की घटना शामिल रही।
झड़प गुरुद्वारे के वित्तीय मामलों, प्रबंधन और पुरानी कमेटी बनाम नई कमेटी के विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। गोलक के पैसे और प्रशासन पर कब्जे को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के कारण यह हिंसा भड़की।
आंखों देखी घटना के अनुसार, प्रार्थना से ठीक पहले हमलावरों ने पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया, फिर गोली चली और चाकू-किरपान निकाल लिए गए। कई श्रद्धालु डरकर भागे, कुछ नंगे पैर बाहर निकले।
पुलिस ने तुरंत बड़ी कार्रवाई की। करीब 100 पुलिसकर्मी और डसेलडोर्फ से स्पेशल टास्क फोर्स (SEK) पहुंची। हेलिकॉप्टर की मदद से गुरुद्वारे को घेर लिया गया और भारी हथियारों से लैस कमांडो अंदर घुसे। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।
घटना को लेकर सिख समुदाय ने भी नाराजगी जताई है। कई पत्रकारों ने इसे शर्मनाक बताया और कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब की मौजूदगी में किरपान एक-दूसरे पर चलाए गए और पगड़ियां उड़ाई गईं।
पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। गोली खाली कारतूस की हो सकती है, लेकिन असली हथियार अभी बरामद नहीं हुआ है।
The post जर्मनी के गुरुद्वारे में हिंसक झड़प: किरपान निकले, उड़ीं पगड़ियां, चली गोली appeared first on Live Today | लाइव टुडे.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया





