Home आवाज़ न्यूज़ Ghazipur News गाज़ीपुर में रिपोर्टिंग करने गए पत्रकार विवेक यादव हिरासत में,...

Ghazipur News गाज़ीपुर में रिपोर्टिंग करने गए पत्रकार विवेक यादव हिरासत में, देर रात रिहा

0
🔊 खबर सुनें


गाज़ीपुर में एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों से जुड़े मामले की कवरेज करने गए पत्रकार विवेक यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार द्वारा युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था, जिसकी जानकारी जुटाने और पक्ष जानने के लिए पत्रकार मौके पर पहुंचे थे।
इसी दौरान पुलिस और पत्रकार के बीच किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन गई, जिसके बाद पत्रकार विवेक यादव को हिरासत में ले लिया गया। बाद में उन्हें देर रात रिहा कर दिया गया।
घटना के बाद पत्रकार संगठनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। पत्रकारों का कहना है कि मीडिया का काम घटनास्थल पर जाकर तथ्यों की जानकारी लेना और दोनों पक्षों को सामने लाना है।

प्रशासन द्वारा विवेक यादव को गिरफ्तार करने के बाद और पुलिस की कार्यशैली पर लोग आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर में रेलवे नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख की ठगी, आरोपी अबू मोहम्मद गिरफ्तार
Next articleJaunpur News बिना फिटनेस नहीं चलेंगे स्कूल वाहन, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई : जिलाधिकारी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here