Home आवाज़ न्यूज़ पाकिस्तान का बेरहम रुख: अपने नागरिकों को अपनाने से इनकार, सीमा पर...

पाकिस्तान का बेरहम रुख: अपने नागरिकों को अपनाने से इनकार, सीमा पर फंसे लोग

0
🔊 खबर सुनें

पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश जारी किया था, जिसकी समयसीमा 30 अप्रैल को समाप्त हो चुकी थी। इसके बावजूद, गुरुवार को पाकिस्तान ने अपने नागरिकों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया और अटारी सीमा पर गेट नहीं खोले।

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तानी रेंजर्स ने अपने नागरिकों को लेने से मना कर दिया। भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की समयसीमा तय की थी, लेकिन पाकिस्तान द्वारा गेट न खोले जाने के कारण ये लोग अटारी सीमा पर घंटों इंतजार करते रहे। देर शाम तक कोई समाधान न निकलने पर सभी को वापस लौटना पड़ा।

पाकिस्तान के इस रवैये के कारण न केवल उसके नागरिक भारत में फंस गए, बल्कि भारतीय नागरिक भी सीमा पार नहीं कर सके। दोनों ओर फंसे लोगों ने अपने देश लौटने की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस स्थिति ने सीमा पर फंसे लोगों के बीच डर और अनिश्चितता का माहौल पैदा कर दिया।

The post पाकिस्तान का बेरहम रुख: अपने नागरिकों को अपनाने से इनकार, सीमा पर फंसे लोग appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleविझिनजाम बंदरगाह: प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के पहले ट्रांसशिपमेंट हब का उद्घाटन किया..
Next articleबिलावल भुट्टो ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकी संगठनों से संबंध हैं: ‘इसे गुप्त मत समझिए’..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।