अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को बस्तर के बीजापुर जिले में छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सामने 33 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले 33 उग्रवादियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं, जो माओवादियों की गंगालूर क्षेत्र समिति के तहत विभिन्न शाखाओं और संगठनों में सक्रिय थे। उन्होंने कहा कि वे माओवादियों की “खोखली” विचारधारा और आदिवासियों पर माओवादियों द्वारा किए गए अत्याचारों से निराश हैं।
अधिकारियों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों ने कहा कि वे पुलिस की पुनर्वास नीति से भी प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों में पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) बटालियन नंबर 1 के सदस्य राजू हेमला उर्फ ठाकुर (35) और माओवादियों के प्लाटून नंबर 1 के सदस्य सामो कर्मा पर दो-दो लाख रुपये का इनाम था।
एसपी ने कहा, “आत्मसमर्पण करने वाले एक अन्य कैडर सुद्रु पुनेम, माओवादियों की जनता सरकार की रिवोल्यूशनरी पार्टी कमेटी (आरपीसी) के प्रमुख थे और उन पर एक लाख रुपये का इनाम था। “उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले ये तीनों इनामी आतंकवादी अतीत में सुरक्षाकर्मियों पर हुए हमलों में कथित रूप से शामिल थे।पुलिस ने बताया कि इस आत्मसमर्पण के साथ ही इस साल अब तक जिले में 109 नक्सली हिंसा छोड़ चुके हैं।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा इसी अवधि के दौरान जिले में 189 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया।
The post छत्तीसगढ़: बस्तर के बीजापुर में 33 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, अब तक इतनो को किया जा चूका है गिरफ्तार appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया










