Home जौनपुर जितना भी मरे,जितना भी चालान हो,हम नहीं सुधरने वाले

जितना भी मरे,जितना भी चालान हो,हम नहीं सुधरने वाले

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ



जौनपुर।नवंबर महीने में यातायात जागरूकता माह को लेकर परिवहन और पुलिस विभाग एड़ी चोटी का जोर लगा रहाजितना भी मरे,जितना भी चालान हो,हम नहीं सुधरने वालेहै। बीते दिनों स्वयं यमराज का जौनपुर के जेसीज चौराहे पर नुक्कड़ नाटक करवाया गया चालान काटे जाने की कार्रवाई धुआंधार चल रही है लेकिन लोग हैं कि सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। बुधवार की रात मछलीशहर जंघई मार्ग पर जमुहर बाजार में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत हुई जिसमें कल्याणपुर निवासी अजय दूबे पुत्र अष्टभुजा दूबे तथा कोटवां निवासी शेर बहादुर पुत्र मातादीन की मौत हो गई दोनों लोगों के सिर में ही गम्भीर चोट लगी थी जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जनपद में रोज रोज हो रही सड़क दुघर्टनाओं की भयावहता को लोग देख रहे हैं लेकिन अपनी आदतें सुधारने को तैयार नहीं हैं।यह बृहस्पतिवार की शाम मुंगराबादशाहपुर कस्बे की रेलवे क्रासिंग का दृश्य है जिसमें ब मुश्किल से तीन चार लोगों के सिर पर ही हेलमेट दिख रहा है।जो बताने के लिए काफी है कि अभी बहुत अधिक प्रयास किये जाने की जरूरत है।

स्रोत: Hind ki Awaaz

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसीएमओ के निरीक्षण में खुली स्वास्थ्य केंद्र की पोल, प्रसव रजिस्टर अधूरा मिलने पर स्टाफ नर्स को फटकार
Next articleघायल वृद्ध ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here