Home आवाज़ न्यूज़ फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा: पुलिस-सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवक...

फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा: पुलिस-सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, सुबह दौड़ लगाते समय हुई मौत

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में रविवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसने एक हंसते-खेलते परिवार के सपनों को चकनाचूर कर दिया। जसराना थाना क्षेत्र के एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर पुलिस और भारतीय सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे 18 वर्षीय एक होनहार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इस भीषण टक्कर में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। बेटे की मौत की मनहूस खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, खेरिया पटीकरा गांव के रहने वाले रियाज खान का 18 वर्षीय बेटा बॉबी खान तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। बॉबी को देश सेवा का जुनून था और वह अपनी पढ़ाई के साथ-साथ पुलिस और सेना में भर्ती होने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा था।

इसी के लिए वह रोज सुबह उठकर दौड़ लगाने जाता था। रविवार सुबह करीब 5 बजे भी वह घर से अपनी नियमित दौड़ के लिए निकला था। सुबह करीब 6 बजे परिजनों को अचानक सूचना मिली कि एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर बॉबी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही बदहवास परिजन तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही बॉबी दम तोड़ चुका था। सूचना पर जसराना थाना पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के पिता रियाज खान परिवार का भरण-पोषण करने के लिए बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। परिवार ने जिस बेटे को सेना या पुलिस की वर्दी में देखने का सपना संजोया था, उसकी यूं अचानक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस अब फरार वाहन और उसके चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

The post फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा: पुलिस-सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, सुबह दौड़ लगाते समय हुई मौत appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleपिछली सरकारों ने आदिवासियों को न तो समझा और न ही उनकी परवाह की: प्रधानमंत्री मोदी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।