✍️ नागेंद्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
जौनपुर। बदलापुर तहसील क्षेत्र के खजुरन गांव में चकबंदी प्रक्रिया के तहत फॉर्म-9 के वितरण का कार्य दूसरे दिन भी जारी रहा। दिनांक 04 नवंबर 2026, बुधवार को सुबह 11:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक ग्रामीणों के बीच फॉर्म वितरित किए गए। इस दौरान फॉर्म प्राप्त करने के लिए ग्रामीणों की अच्छी-खासी मौजूदगी देखने को मिली।
मौके पर चकबंदी लेखपाल कार्तिक पांडेय उपस्थित रहे। उनके साथ ग्राम सभा के बृजेश पाल, प्रदीप पाल एवं अभिषेक यादव सहित अन्य लोगों ने भी शुरू से लेकर अंत तक फॉर्म वितरण कार्य में सक्रिय सहयोग किया।
चकबंदी प्रक्रिया को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने के लिए ग्रामीणों को आवश्यक फॉर्म उपलब्ध कराए जा रहे हैं। फॉर्म वितरण के दौरान ग्रामीणों को प्रक्रिया से संबंधित जरूरी जानकारी भी दी गई। दूसरे दिन भी वितरण कार्य जारी रहने से गांव में चकबंदी प्रक्रिया को लेकर ग्रामीणों में उत्साह और सक्रियता देखने को मिली।
इस दौरान चकबंदी लेखपाल कार्तिक पांडेय के साथ बृजेश पाल, प्रदीप पाल एवं अभिषेक यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




