Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर: उपले उतारते समय अज्ञात जंतु के काटने से युवती की मौत,...

जौनपुर: उपले उतारते समय अज्ञात जंतु के काटने से युवती की मौत, परिवार में मातम

0
जौनपुर: उपले उतारते समय अज्ञात जंतु के काटने से युवती की मौत, परिवार में मातम
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

नेवढ़िया के गद्दीपुर गांव की घटना, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के गद्दीपुर गांव में बुधवार को एक 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, घर की छत से गोबर के उपले उतारते समय युवती को किसी अज्ञात जंतु ने काट लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, गद्दीपुर गांव निवासी राजेश गौतम की पुत्री रंजना गौतम बुधवार दोपहर घर के ऊपरी हिस्से में रखे गोबर के उपले उतार रही थी। इसी दौरान उसे किसी अज्ञात जंतु के काटने की आशंका जताई गई। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत होने लगी।

युवती की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे तत्काल निजी वाहन से रामनगर स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

रंजना की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है। हालांकि, युवती को किस जंतु ने काटा था, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleशाहगंज में जय श्रीराम के जयघोष के बीच हुआ ऐतिहासिक भरत मिलाप, चारों भाइयों के मिलन पर भावव…
Next articleआज का राशिफल 23 अक्टूबर 2026: जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here