Home आवाज़ न्यूज़ बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा अस्पताल सील, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से मचा...

बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा अस्पताल सील, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप*

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

✍️ नागेन्द्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
*बदलापुर, जौनपुर। तहसील क्षेत्र के साढ़ापुर गांव में बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे एक अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया।*

*➡️विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।*

*➡️सीएचसी अधीक्षक डॉ अरविंद पांडेय ने बताया कि बहरा निवासी नीरज दुबे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि साढ़ापुर निवासी कथित डॉक्टर पारसनाथ पाल गांव मे ही एक कमरे में अस्पताल संचालित कर रहे हैं।*

*➡️ शिकायत के अनुसार, अस्पताल का पंजीकरण नहीं कराया गया था। साथ ही होम्योपैथिक चिकित्सा के नाम पर मरीजों को एलोपैथिक दवाएं दिए जाने का भी आरोप लगाया गया था।*

*➡️शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की और संबंधित अस्पताल को सील कर दिया।*

*➡️स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बिना पंजीकरण के अस्पताल संचालित करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग की कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित चिकित्सा केंद्रों पर अंकुश लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।*

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleउत्तराखंड में एक टैक्सी के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here