Home आवाज़ न्यूज़ उत्तराखंड के राज्यपाल ने विधानसभा के तीसरे सत्र का आह्वान 27 अक्टूबर...

उत्तराखंड के राज्यपाल ने विधानसभा के तीसरे सत्र का आह्वान 27 अक्टूबर को किया

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

उत्तराखंड के राज्यपाल ने पांचवीं उत्तराखंड विधानसभा को 2026 के अपने तीसरे सत्र के लिए 27 अक्टूबर को सुबह 11 बजे भराड़ीसैंण , गैरसैंण, चमोली जिले के विधानसभा भवन में बैठक के लिए बुलाया है। सत्र मंगलवार, 27 अक्टूबर, 2026 को सुबह 11 बजे शुरू होगा। सत्र में सरकार की ओर से अनुपूरक बजट समेत कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जा सकते हैं। उधर, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि गैरसैंण में सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय पूरी तरह तैयार है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में इससे पहले सोमवार को हरिद्वार में हुई कैैबिनेट की बैठक में विधानसभा सत्र इस माह के आखिर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। तब कैबिनेट के कई सदस्यों ने गैरसैंण में सत्र के आयोजन पर जोर दिया था। कैबिनेट ने सत्र की अवधि और स्थान तय करने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया। 27 व 28 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा सत्र के आयोजन पर मुख्यमंत्री की सहमति मिलते ही यह प्रस्ताव लोकभवन भेजा गया। मंगलवार को लोकभवन की स्वीकृति के बाद सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई।

The post उत्तराखंड के राज्यपाल ने विधानसभा के तीसरे सत्र का आह्वान 27 अक्टूबर को किया appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleउत्तर प्रदेश : लखनऊ में डेंगू के 434 मामले सामने आए, अस्पताल अलर्ट पर
Next articleमुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में 81 वर्षीय साधु की गोली मारकर हत्या, परिचितों पर शक
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।