Home आवाज़ न्यूज़ JAUNPUR News जौनपुर: गौरैयाडीह में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला,...

JAUNPUR News जौनपुर: गौरैयाडीह में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

0
🔊 खबर सुनें

 जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गौरैयाडीह गांव में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गौरैयाडीह गांव निवासी प्रीति दुबे (लगभग 30 वर्ष) पत्नी प्रभात दुबे का मायका फूलपुर, प्रयागराज में बताया गया है। परिजनों के अनुसार प्रीति की शादी प्रभात दुबे के साथ वर्ष 2017 में हुई थी।

बताया गया कि शुक्रवार सुबह परिवार के लोगों को प्रीति के कमरे में फंदे से लटके होने की जानकारी हुई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। विवाहिता की मौत की सूचना उसके मायके पक्ष को भी दी गई।

थानाध्यक्ष गजानंद चौबे के अनुसार, मृतका के पिता राजेंद्र दुबे की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर में दुर्गा पूजा पोस्टर को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह लोग घायल
Next articleJaunpur News जौनपुर को मिला नया CDO, नरेंद्र बहादुर सिंह संभालेंगे जिम्मेदारी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।