Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर में वृद्ध महिला की संदिग्ध जहरीले पदार्थ के सेवन...

Jaunpur News जौनपुर में वृद्ध महिला की संदिग्ध जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

0
🔊 खबर सुनें

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कंधरपुर गांव में एक वृद्ध महिला की जहरीले पदार्थ के सेवन के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, कंधरपुर गांव निवासी अशोक कुमार सरोज की 70 वर्षीय पत्नी प्रेमा देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार, उन्होंने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि घटना से कुछ समय पहले प्रेमा देवी रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत की घटना देखकर घर लौटी थीं। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों के बीच महिला के शराब सेवन की आदत को लेकर चर्चा भी है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। मौत के वास्तविक कारण का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleमेरठ ब्लू ड्रम केस: कोर्ट ने आरोपी मुस्कान और साहिल को सौरभ राजपूत की हत्या का दोषी पाया
Next articleForm 6 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: SIR खत्म होने वाले राज्यों में अब केवल वैधानिक फॉर्म से होगा नया मतदाता पंजीकरण
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।