Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर: खंभे के स्टे तार में उतरा करंट, करंट की चपेट में...

जौनपुर: खंभे के स्टे तार में उतरा करंट, करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

0
1000046676-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में शुक्रवार सुबह खंभे के स्टे तार में करंट उतरने से 60 वर्षीय राजमनी मिश्र की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, बारिश के कारण खंभे के स्टे तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। इसी दौरान राजमनी मिश्र उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें करंट से अलग किया। इसके बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सिंगरामऊ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

वहीं, हादसे के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी है। ग्रामीणों ने भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए बिजली व्यवस्था की जांच कराने और आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleमथुरा में फौजी के घर 50 लाख की सनसनीखेज चोरी: पेड़ के सहारे छत पर चढ़े चोर, तिजोरी तोड़कर उड़ाए जेवर और नकदी
Next articleजौनपुर : जिला जेल पहुंचे डीजी कारागार पीसी मीना, बैरक-पाकशाला का किया निरीक्षण*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here