Home आवाज़ न्यूज़ मैनपुरी में बेखौफ बदमाशों का दुस्साहस: घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग में युवक...

मैनपुरी में बेखौफ बदमाशों का दुस्साहस: घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग में युवक को लगी गोली, हालत नाजुक

0
🔊 खबर सुनें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बेखौफ बदमाशों का दुस्साहस सामने आया है। जिले के करहल कस्बे में किशनी रोड पर बुधवार देर रात हथियारों से लैस बदमाशों ने एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में भारी दहशत फैला दी। इस जानलेवा हमले में मकान की दूसरी मंजिल पर खिड़की के पास खड़े अर्पित कुमार के सीने में शीशा चीरते हुए एक गोली जा लगी। गंभीर रूप से घायल और लहूलुहान अवस्था में युवक को परिजनों द्वारा तत्काल पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है।

घटना के संबंध में पीड़ित पिता सुनील कुमार ने बताया कि रात करीब 10:20 बजे पांच-छह गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों ने उनके घर के बाहर अचानक उतरकर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। अचानक हुए इस हमले के दौरान घर के अन्य सदस्यों ने कमरों में छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन दूसरी मंजिल पर मौजूद उनका बेटा इस खौफनाक फायरिंग का शिकार हो गया। घटना के बाद से ही पूरे इलाके और पीड़ित परिवार में खौफ का माहौल है।

इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पुलिस ने घायल के पिता की तहरीर पर पांच नामजद और चार-पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। नामजद आरोपियों में सम्यक उर्फ लव, संकेत उर्फ लल्ला, आशीष यादव, सौरभ उर्फ टिल्लू और अंशुल पाल शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक तिवारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

The post मैनपुरी में बेखौफ बदमाशों का दुस्साहस: घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग में युवक को लगी गोली, हालत नाजुक appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleराहुल गांधी ने आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे के माता-पिता से बात की और समर्थन का आश्वासन दिया
Next articleप्रियंका गांधी का कहना है कि ज्ञानेश कुमार पर ‘अन्यायपूर्ण’ चुनाव कराने के लिए ‘देशद्रोह’ का आपराधिक मुकदमा चलाया जाना चाहिए
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।