Home आवाज़ न्यूज़ सिद्धार्थनगर में सनसनी: शादी के 24 घंटे के भीतर नवदंपति की संदिग्ध...

सिद्धार्थनगर में सनसनी: शादी के 24 घंटे के भीतर नवदंपति की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला दूल्हा

0
🔊 खबर सुनें

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से एक दिल दहला देने वाली और रहस्यमयी घटना सामने आई है, जहां शादी के 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए थे कि नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह दर्दनाक मामला बांसी कोतवाली क्षेत्र के जनियाजोत गांव का है। सात फेरे लेने के ठीक अगले ही दिन दूल्हा-दुल्हन की एक साथ मौत की खबर से परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देशराज और अनीता ने सोमवार को टेकधर बाबा मंदिर में पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह किया था। दोनों अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे थे, लेकिन अगले ही दिन दोनों के शव घर के भीतर संदिग्ध अवस्था में मिले। कमरे के अंदर देशराज का शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया, वहीं अनीता का शव भी घर के अंदर ही मिला। शादी की खुशियों के बीच अचानक हुए इस खौफनाक घटनाक्रम ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही बांसी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही चल सकेगा।

घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आपसी विवाद, मानसिक तनाव और आत्महत्या सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर गहन तफ्तीश कर रही है।

The post सिद्धार्थनगर में सनसनी: शादी के 24 घंटे के भीतर नवदंपति की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला दूल्हा appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleयूपी राज्यसभा चुनाव: 10 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम का ऐलान, 16 अक्टूबर को डाले जाएंगे वोट
Next articleसीएम आदित्यनाथ ने एसपी की तुलना बाबर से करते हुए कहा कि दोनों ही भगवान राम के नाम से समान रूप से ‘चिढ़ते’ थे
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।