Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर: गोमती नदी में लापता किशोरी का शव बरामद, दूसरे...

Jaunpur News जौनपुर: गोमती नदी में लापता किशोरी का शव बरामद, दूसरे दिन मिली लाश

0
1001720217
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र से गुरुवार को गोमती नदी में लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी का शव शुक्रवार को जफराबाद थाना क्षेत्र के बसीरपुर गांव स्थित रेलवे पुल के पास नदी से बरामद किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के शकरमंडी मोहल्ला निवासी राकेश कुमार मौर्य की 15 वर्षीय पुत्री परी मौर्य गुरुवार दोपहर शाही पुल के पास गोमती नदी में चली गई थी। घटना की जानकारी के बाद उसकी तलाश की जा रही थी।

शुक्रवार दोपहर जफराबाद थाना क्षेत्र के बसीरपुर गांव स्थित रेलवे पुल के पास गोमती नदी में किशोरी का शव दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोरी के नदी में जाने के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर: स्कॉर्पियो की चपेट में आए बाइक सवार भाई की मौत, बहन घायल
Next articleब्रेकिंग न्यूज़: जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र को लेकर बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे नियम
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।