Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News सड़क धंसने से गिट्टी लदा ट्रक पलटा, बाइक और घरेलू...

Jaunpur News सड़क धंसने से गिट्टी लदा ट्रक पलटा, बाइक और घरेलू सामान दबकर क्षतिग्रस्त

0
1001708067
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी बाजार के पास रविवार को सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस जाने से गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई की ओर पलट गया। हादसे में ट्रक से गिरी गिट्टी के नीचे एक बाइक और कुछ घरेलू सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मध्यप्रदेश निवासी ट्रक चालक रजनीश कुमार के अनुसार, वह मध्यप्रदेश से गिट्टी लादकर मानीकला गांव में उसे खाली करने जा रहा था। गुरैनी बाजार के पास मार्ग के एक हिस्से में आरसीसी की ढलाई का काम हो चुका है, जबकि दूसरे हिस्से से वाहनों का आवागमन जारी था। इसी दौरान सड़क का हिस्सा धंस गया और ट्रक अनियंत्रित होकर खाई की ओर पलट गया।

मकान मालिक राजेश बिंद ने बताया कि उनके भाई की बाहर खड़ी मोटरसाइकिल और कुछ घरेलू सामान ट्रक से गिरी गिट्टी के नीचे दब गए। इससे सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर में छात्रवृत्ति योजना पर कार्यशाला, डीएम बोले- हर पात्र छात्र तक पहुंचे लाभ
Next articleJaunpur News जौनपुर: भैंस को तालाब से निकालने उतरे 68 वर्षीय वृद्ध की डूबने से मौत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।