Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर: बेटी की शादी से पहले घर में चोरी, गहने...

Jaunpur News जौनपुर: बेटी की शादी से पहले घर में चोरी, गहने और नकदी ले गए चोर; दो के खिलाफ केस

0
1001703166
🔊 खबर सुनें

 जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के बड़ेरी पुलिस चौकी अंतर्गत बेलौनाखुर्द गांव में घर का ताला तोड़कर गहने और नकदी चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना 9 सितंबर की रात की बताई जा रही है।

गांव निवासी संगीता पाल के अनुसार उनकी बेटी की शादी तय है और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। उनके पति परदेश में रहते हैं, जबकि शादी की तैयारियों के लिए उनका बेटा और बेटी मुंबई से घर आए हुए थे।

पीड़िता के मुताबिक, रात करीब 12 से एक बजे के बीच परिवार के सभी लोग सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उनके कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी और बगल के कमरे का ताला तोड़ दिया।

आरोप है कि चोर कमरे में रखी पेटी और अटैची को घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में ले गए। वहां पेटी और अटैची तोड़कर उसमें रखे गहने और नकदी निकाल लिए गए।

रात में खटपट की आवाज सुनकर संगीता पाल की नींद खुली तो उन्होंने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद पाया। इसके बाद उन्होंने एक परिचित को फोन कर बुलाया और दरवाजे की कुंडी खुलवाई। बाहर निकलने पर परिवार को घर में चोरी होने की जानकारी मिली।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। घर से कुछ दूरी पर खेत में पेटी और अटैची टूटी हुई हालत में बरामद हुई।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव निवासी पवन यादव और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 305 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur news विशाल यादव हत्याकांड के बाद बवाल पर पुलिस का शिकंजा, 8 गिरफ्तार
Next articleJaunpur News अवधेश सिंह बने अध्यक्ष, मनीष कुमार सिंह मंत्री; दीवानी अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी घोषित
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।