Home आवाज़ न्यूज़ Shahganj News : ई-रिक्शा चार्ज करते समय करंट की चपेट में आए...

Shahganj News : ई-रिक्शा चार्ज करते समय करंट की चपेट में आए चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

0
1001694702
🔊 खबर सुनें

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सुरीश गांव में मंगलवार रात ई-रिक्शा चार्ज करते समय करंट की चपेट में आने से एक चालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि सुरीश गांव निवासी जितेंद्र चौधरी (48 वर्ष), पुत्र मलाई, मंगलवार रात अपना ई-रिक्शा चार्ज में लगा रहे थे। इसी दौरान असावधानीवश वह करंट की चपेट में आ गए और अचेत होकर गिर पड़े।

घटना के बाद परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जितेंद्र चौधरी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर: 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Next articleJaunpur News खुटहन न्यूज़ : विदेश से पति के लौटने के बाद मृतका गुड़िया का शव सुपुर्द-ए-खाक, पनौली गांव में शोक की लहर
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।