Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर में नहर किनारे सपेरे का शव मिलने से हड़कंप,...

Jaunpur News जौनपुर में नहर किनारे सपेरे का शव मिलने से हड़कंप, सांप पकड़ने निकला था गौरव उर्फ मोनू

0
1001692381
🔊 खबर सुनें


जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के उदपुर गेलव नहर के पास मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बछड़ी गांव निवासी गौरव उर्फ मोनू (26) पुत्र रामकुमार के रूप में हुई है। वह सांप पकड़ने का काम करता था।

बताया जाता है कि गौरव उर्फ मोनू सोमवार दोपहर बाइक से सांप पकड़ने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक उसके घर वापस नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू कर दी। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दी थी।

इसी बीच उदपुर गेलव नहर के पास उसका शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News पनौली हत्याकांड में पुलिस को सफलता, हत्या के आरोप में वांछित लालमन गिरफ्तार; घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद
Next articleगेमर्स के लिए नूबिया का दमदार गैजेट: ‘आइसक्रीम कूलर’ से -18 डिग्री तक ठंडा होगा आपका स्मार्टफोन
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।