Home आवाज़ न्यूज़ *कचगांव में डीएम का औचक निरीक्षण, खराब निर्माण पर ठेकेदार को नोटिस...

*कचगांव में डीएम का औचक निरीक्षण, खराब निर्माण पर ठेकेदार को नोटिस और बिल से कटौती के निर्देश*

0
105530-1
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

*जौनपुर।* जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने रविवार को नगर पंचायत कचगांव में विभिन्न विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीसी रोड, सीसी नाला, डिजिटल लाइब्रेरी और पेयजल योजना से जुड़े कार्यों की स्थलीय स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सीएमवाई योजना के तहत गोल कोठी के पास संचालित डिजिटल लाइब्रेरी के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टाफ की नियुक्ति कर लाइब्रेरी को जल्द शुरू कराने को कहा। वहीं माधोपट्टी गेट के पास बनी लाइब्रेरी में खिड़की की फिटिंग दुरुस्त कराने और चारों ओर बाउंड्रीवाल बनवाने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी बेहतर करने को कहा।
जिलाधिकारी ने नाला निर्माण और घर-घर कनेक्शन की भी समीक्षा की। उन्होंने मझलेपुरा नाले से सभी घरों को जोड़ने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। माधोपट्टी में सीसी रोड के निरीक्षण के दौरान कार्य में खामियां मिलने पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने तथा अंतिम बिल से कटौती करने के निर्देश दिए।
पेयजल योजना की समीक्षा के दौरान सभी रिबोर कार्यों की जीपीएस फोटो के साथ रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया। साथ ही अन्य नालों को सीसी के माध्यम से बनवाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विकास कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराए जाएं और उनकी गुणवत्ता व उपयोगिता से किसी भी स्तर पर समझौता न हो।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अंबष्ठ, अधिशासी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleआजमगढ़ में युवक की हत्या का आरोप, परिजनों ने प्रधान समेत तीन लोगों पर लगाया गला दबाकर मारने का आरोप
Next articleउत्तराखंड के युवाओं को सीएम धामी की बड़ी सौगात: ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का आगाज, प्रतियोगी परीक्षाओं की मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here