Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News मनवल गांव में दो घरों में चोरी, लाखों के गहने...

Jaunpur News मनवल गांव में दो घरों में चोरी, लाखों के गहने और नकदी ले गए अज्ञात चोर

0
1001683097
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। सरपतहा थाना क्षेत्र के मनवल गांव में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने दो अलग-अलग घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। चोरों द्वारा सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी किए जाने की बात सामने आई है। दोनों पीड़ित परिवारों ने सरपतहा थाने में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

पहली घटना मनवल (अरसिया) निवासी निर्मला पत्नी रामकुमार के घर की बताई जा रही है। पीड़िता के अनुसार, अज्ञात चोर रात में छप्पर वाले मकान की दीवार से ईंट निकालकर घर के अंदर दाखिल हुए। इसके बाद पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए।

वहीं दूसरी घटना उसी गांव निवासी रेनू देवी पत्नी श्रीप्रकाश के घर हुई। पीड़िता के अनुसार, रात में अज्ञात चोर घर में घुस गए और बक्से में रखी पेटी को उठा ले गए।

सुबह नींद खुलने पर कमरे का दरवाजा बाहर से खुला मिलने पर परिजनों को संदेह हुआ। इसके बाद आसपास खोजबीन की गई तो घर से कुछ दूरी पर टूटी हुई पेटी बरामद हुई।

पीड़ित परिवार के अनुसार, पेटी में रखे लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, जिनमें हार, मांगटीका, नथिया, झुमका, चेन, पायल, 22 चांदी के सिक्के, कटोरी, हंसुली और कड़ा सहित अन्य सामान तथा नकदी गायब थी।

घटना की जानकारी मिलने और शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।

पीड़िताओं ने सरपतहा पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर चोरी की घटना का खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्ट: चंद्रजीत यादव

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleअहमदाबाद और सूरत की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले
Next articleJaunpur News शिक्षक दिवस पर बंद विद्यालयों के सामने गूंजा विरोध का स्वर, राहुल त्रिपाठी बोले—सपा सरकार बनी तो खुलेंगे बंद स्कूल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।