✍️ नागेन्द्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
*युवती पर कुल्हाड़ी से जानलेवा वार का आरोप,*
*हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल*
*जौनपुर।* मुँगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के लौहभिखपुर गांव में दबंगों द्वारा घर में घुसकर एक परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने परिवार के सदस्यों के साथ जमकर मारपीट की, जिसमें भाई समेत कई लोग घायल हो गए।
घटना के दौरान एक युवती पर कुल्हाड़ी से जानलेवा वार करने का भी आरोप लगाया गया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति हाथ में कुल्हाड़ी लेकर मारने के लिए दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।
परिजनों के मुताबिक, दबंगों ने घर में घुसकर अचानक हमला किया और परिवार के सदस्यों को पीटा। मारपीट में कई लोगों को चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, वायरल वीडियो को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत और वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।






