Home आवाज़ न्यूज़ कमरे में मिले दंपती के शव से मचा हड़कंप, पत्नी बेड पर...

कमरे में मिले दंपती के शव से मचा हड़कंप, पत्नी बेड पर मृत मिली तो फंदे से लटका था पति

0
1000934947-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली पत्रकार आवाज न्यूज़
जौनपुर : खुटहन थाना क्षेत्र के तिसौली गांव में बुधवार रात पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद नवविवाहित दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार सुबह कमरे में पत्नी का शव बेड पर पड़ा मिला, जबकि पति का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता मिला। एक ही कमरे में दोनों के शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार तिसौली गांव निवासी मिठाईलाल के 23 वर्षीय पुत्र गोविंद की शादी करीब तीन माह पहले 10 मई को 21 वर्षीय नेहा के साथ हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक शादी के बाद से ही दंपती के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। विवाद के चलते नेहा कई बार अपने मायके भी चली जाती थी। बताया जा रहा है कि बुधवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद रात में दोनों अपने कमरे में चले गए।

गुरुवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। उन्होंने अंदर से आवाज लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। कमरे के भीतर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। नेहा का शव बेड पर पड़ा था, जबकि गोविंद का शव दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ था।

बताया गया कि घर में गोविंद, उसकी पत्नी नेहा और पिता मिठाईलाल रहते थे। गोविंद का छोटा भाई धर्मेंद्र रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है, जबकि उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका है।

थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleआम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन को जल बोर्ड मामले में जमानत मिली
Next articleजौनपुर : बारिश में भी जियो-मनरेगा पर 250 मजदूरों की हाजिरी, मौके पर नहीं दिखा काम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here