Home आवाज़ न्यूज़ बदलापुर कोतवाली में जन्माष्टमी पर संभ्रांत नागरिकों और आयोजकों के साथ हुई...

बदलापुर कोतवाली में जन्माष्टमी पर संभ्रांत नागरिकों और आयोजकों के साथ हुई चर्चा, शांतिपूर्ण आयोजन की अपील

0
1000932496-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली पत्रकार आवाज न्यूज़
बदलापुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर बदलापुर कोतवाली परिसर में बुधवार को पुलिस ने क्षेत्र के संभ्रांत एवं गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक फूलचंद पांडे ने की। इस दौरान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर आयोजकों और नागरिकों से चर्चा की गई।

प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि जन्माष्टमी के दौरान होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में भीड़ को देखते हुए आयोजक सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। कार्यक्रम स्थल पर भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही किसी भी तरह की अव्यवस्था न होने देने की अपील की गई। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा।
पुलिस की ओर से बताया गया कि पर्व के दौरान प्रमुख स्थानों और कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। किसी भी तरह की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, आयोजन समितियों से जुड़े लोगों के साथ पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस की ओर से बैठक की जानकारी बुधवार शाम करीब 5 बजे दी गई।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर: चार फरार आरोपियों के घर पुलिस ने डुगडुगी पिटवा किया नोटिस चस्पा
Next articleबदलापुर में बारिश का कहर: सड़कों पर जलभराव, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here