Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News पीली नदी में नहाते समय 14 वर्षीय फरहान डूबा, शाम...

Jaunpur News पीली नदी में नहाते समय 14 वर्षीय फरहान डूबा, शाम तक नहीं चला पता; तलाश जारी

0
1001667692
🔊 खबर सुनें

जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव स्थित चौहान बस्ती के समीप सोमवार दोपहर पीली नदी में मछली मारने गए 14 वर्षीय बालक की नहाते समय गहरे पानी में डूबने से तलाश जारी है। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बावजूद देर शाम तक बालक का पता नहीं चल सका।

बताया जाता है कि लेदुका गांव निवासी 14 वर्षीय फरहान पुत्र लाडले अपने दो दोस्तों के साथ देवरिया गांव की चौहान बस्ती के किनारे पीली नदी में मछली मारने पहुंचा था। मछली मारने के दौरान तीनों बालक नदी में नहाने लगे। इसी दौरान फरहान गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

फरहान को डूबता देख उसके दोनों दोस्त नदी से बाहर निकल आए और शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बालक की तलाश में नदी में उतर गए। ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक फरहान का कोई सुराग नहीं मिल सका।

घटना की जानकारी मिलते ही फरहान के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों की सूचना पर बदलापुर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

ग्रामीणों द्वारा नदी में डूबे बालक की तलाश के लिए गोताखोर बुलाए जाने की मांग की जा रही है। फिलहाल लापता फरहान की खोजबीन जारी है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News बदलापुर में 66 टीबी मरीजों को बांटा गया पोषाहार, नियमित दवा और पौष्टिक आहार पर जोर
Next articleJaunpur News जौनपुर में डीएम की सख्ती: कक्षा में मोबाइल नहीं, बच्चों की पढ़ाई पर रहेगा पूरा फोकस
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।