Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर में डीएम की सख्ती: कक्षा में मोबाइल नहीं, बच्चों...

Jaunpur News जौनपुर में डीएम की सख्ती: कक्षा में मोबाइल नहीं, बच्चों की पढ़ाई पर रहेगा पूरा फोकस

0
1001667686
🔊 खबर सुनें

 जौनपुर। 31 अगस्त। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित मीटिंग हॉल में निपुण भारत मिशन एवं जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में निपुण भारत मिशन, बच्चों को डीबीटी के माध्यम से दी जा रही 1,200 रुपये की धनराशि, एमडीएम वितरण एवं उसकी गुणवत्ता, विद्यालय कायाकल्प के तहत 19 पैरामीटर, दिव्यांग बच्चों के लिए सुविधाओं, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में निर्माण एवं शैक्षिक सुधार तथा अभिभावक-शिक्षक बैठकों की प्रगति की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जाए। उन्होंने विद्यालयों में शैक्षिक नवाचारों को बढ़ावा देने और अभिभावक-शिक्षक बैठकों को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया।

बैठक के दौरान मुफ्तीगंज ब्लॉक के एक छात्र द्वारा तैयार किए गए फाइटर जेट के मॉडल का प्रदर्शन और उड़ान कराई गई। छात्र की वैज्ञानिक सोच एवं रचनात्मक प्रतिभा की जिलाधिकारी ने सराहना करते हुए उसे सम्मानित किया।

वहीं, मड़ियाहूं ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी ने चित्रों एवं बिंदुवार प्रस्तुतीकरण के माध्यम से ब्लॉक में किए जा रहे विभिन्न शैक्षिक नवाचारों की जानकारी दी। इसमें कर्सिव राइटिंग, अभिभावक गोष्ठी, साइकिल वितरण, बच्चों की पेंटिंग और बागवानी सहित कई गतिविधियां शामिल रहीं।

शिक्षकों के मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर जिलाधिकारी ने सख्ती दिखाई। उन्होंने निर्देश दिया कि कक्षा शिक्षण के दौरान सभी शिक्षकों के मोबाइल फोन प्रधानाध्यापक के पास जमा कराए जाएं, ताकि शिक्षक मोबाइल के अनावश्यक इस्तेमाल से बचते हुए अपना पूरा ध्यान बच्चों की पढ़ाई और शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने पर केंद्रित कर सकें।

जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि बच्चों के भौतिक, व्यवहारिक, नैतिक और सांस्कृतिक विकास पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने खेलकूद, पाठ-सहगामी गतिविधियों, नवीन खोज और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक एवं एसआरजी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News पीली नदी में नहाते समय 14 वर्षीय फरहान डूबा, शाम तक नहीं चला पता; तलाश जारी
Next articleजौनपुर:अत्यधिक बारिश के चलते जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 1 सितंबर को बंद*
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।