Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News मछलीशहर में अवैध असलहा तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार; 12...

Jaunpur News मछलीशहर में अवैध असलहा तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार; 12 हथियार और दो चोरी की बाइक बरामद

0
1001650240
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। मछलीशहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध असलहा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से पांच देशी पिस्टल, सात अवैध तमंचे और दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद होने का दावा किया गया है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ताजुद्दीनपुर पुलिया के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध असलहे बरामद हुए।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के ढोकरी गांव निवासी शिव प्रकाश मिश्रा, मनकामेश्वर मिश्रा और खोजापुर निवासी प्रियांशु शुक्ला के रूप में की है।

अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों के अंतरजनपदीय असलहा तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रयागराज से अवैध असलहे लाकर जौनपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर समेत आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे।

पुलिस अब इस नेटवर्क के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार गिरोह का कथित मुख्य सरगना सुनील दूबे निवासी हरसड़, थाना हलिया, मिर्जापुर बताया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी मनकामेश्वर मिश्रा के खिलाफ मिर्जापुर के कछवा थाने में आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज होने की भी जानकारी पुलिस ने दी है।

मछलीशहर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस अब अवैध असलहा तस्करी से जुड़े अन्य सदस्यों और सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleयोगी सरकार ने एक बड़े फैसले में 60 वर्ष की अधिक आयु की महिलाओं के लिए आजीवन मुफ्त बस यात्रा को मंजूरी दी
Next articleजौनपुर। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। आयुक्त, खा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।