Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर में पुलिस का बड़ा अभियान, 28 थानों से 88...

Jaunpur News जौनपुर में पुलिस का बड़ा अभियान, 28 थानों से 88 वांछित और वारंटी गिरफ्तार

0
1001644209
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और लंबित मामलों में वांछित एवं वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान जनपद के 28 थानों की पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए कुल 88 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में 6 वांछित और 82 वारंटी अभियुक्त शामिल हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में सबसे अधिक 9 गिरफ्तारी खेतासराय थाना क्षेत्र से हुई, जबकि खुटहन से 7 और जलालपुर से 6 वारंटी गिरफ्तार किए गए।

थानावार कार्रवाई की बात करें तो कोतवाली से 4, लाइन बाजार से 2 वांछित, जफराबाद से 1, शाहगंज से 1 वांछित और 2 वारंटी, केराकत से 3 वांछित तथा वारंटी अभियुक्तों की भी विभिन्न थाना क्षेत्रों में गिरफ्तारी की गई।

इसके अलावा सरपतहां से 5, चंदवक से 5, गौराबादशाहपुर से 2, सरायख्वाजा से 3, बक्सा से 1, सिकरारा से 1, तेजीबाजार से 4, बदलापुर से 1, सिंगरामऊ से 2, महराजगंज से 2 और सुजानगंज से 2 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार किए गए।

मछलीशहर से 5, मुंगराबादशाहपुर से 3, मीरगंज से 2, पवारा से 2, मड़ियाहूं से 2, रामपुर से 4, नेवढ़िया से 3, बरसठी से 1 और सुरेरी से 3 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे अभियानों को लगातार गति दी जाएगी।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हमारी नैतिक जिम्मेदारी: बीईओ खुटहन विपुल कुमार उपाध्याय
Next articleयोगी आदित्यनाथ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी का हमेशा के लिए सफाया कर देगी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।