Home आवाज़ न्यूज़ 25 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें महाविद्यालय, इसके बाद बंद हो...

25 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें महाविद्यालय, इसके बाद बंद हो जाएगा समर्थ पोर्टल

0
Gallery_1787403251474-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली पत्रकार आवाज न्यूज़
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (वीबीएसपीयू) ने संबद्ध महाविद्यालयों को स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया 25 अगस्त तक पूरी करने के निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार 25 अगस्त को समर्थ पोर्टल बंद हो जाएगा। इसके बाद किसी भी छात्र का पंजीकरण नहीं किया जा सकेगा।

विश्वविद्यालय से जौनपुर और गाजीपुर जिलों के कुल 604 महाविद्यालय संबद्ध हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने सभी महाविद्यालयों को निर्धारित समयसीमा में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने को कहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि तय तिथि तक किसी छात्र का पंजीकरण नहीं होने पर इसकी जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालय की होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने चालू सत्र में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाने से भी इनकार किया है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleभाजपा ने जनरेशन जेड तक पहुंच बढ़ाने के लिए विशेष टीम का गठन किया
Next articleयूके में जेल नेल्स पर बैन, क्या भारत को भी टीपीओ युक्त उत्पादों पर रोक लगानी चाहिए?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here