रामपुर शहर में खुले नाले और खराब जलनिकासी व्यवस्था ने आठ वर्षीय मासूम अमान की जिंदगी छीन ली। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौटते समय बारिश के पानी से बचने के लिए वह सड़क किनारे चल रहा था। अचानक पैर फिसलने से वह खुले नाले में जा गिरा। नाले में पानी का बहाव तेज था। बाहर निकाले जाने तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
अमान शहर के मोहल्ला अजीतपुर निवासी जमीर खां का बेटा था। जमीर खां अहमदाबाद में रंगाई-पुताई का काम करते हैं और इन दिनों वहीं हैं। घर में मां नगमा, बड़े भाई अरमान और बड़ी बहन के साथ रहने वाला अमान एक पब्लिक स्कूल में नर्सरी का छात्र था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूल की छुट्टी के बाद अन्य बच्चों के साथ घर जा रहे अमान ने सड़क पर जलभराव देखकर किनारे से कदम बढ़ाए। पैर फिसलने से वह नाले में गिर गया। आसपास के लोगों और दुकानदारों की सूचना पर पुलिस पहुंची और पालिका की टीम बुलाई। दो जेसीबी की मदद से नाले का कवर खोलकर करीब एक घंटे की तलाश के बाद बच्चे का शव एक सरिया के सहारे लटका मिला। उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां नगमा बदहवास हो गईं और बाथरूम में रखी तेजाब की बोतल से जान देने की कोशिश की। घर में मौजूद फूफी ने बोतल छीन ली, लेकिन तेजाब शरीर में पहुंचने से उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताई है।
सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि अजीतपुर इलाके में कई जगह नाला खुला है। नाले में बहाव काफी तेज था, जिससे बच्चे की डूबकर मौत हो गई।
The post रामपुर में खुले नाले में गिरकर आठ वर्षीय बच्चे की मौत, गम में मां ने पिया तेजाब appeared first on Live Today | लाइव टुडे.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |




