Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर:मिट्टी की दीवार ढही, मलबे में दबकर मां-बेटी की मौत

जौनपुर:मिट्टी की दीवार ढही, मलबे में दबकर मां-बेटी की मौत

0
🔊 खबर सुनें

✍️नागेंद्र माली पत्रकार आवाज न्यूज़
दिनाँक -19/8/2026
शाहगंज / जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत राजापुर सहावें गांव में बुधवार दोपहर रिहायशी छप्पर में बैठी दो लोग मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। जिसमे मलबे में दबने से मां-बेटी की मौत हो गई। हादसे के दौरान उनकी दूसरी बेटी कोमल ने भागकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।

उक्त गांव निवासी बिंदु राजभर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बुधवार दोपहर वह घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान मिट्टी की दीवार अचानक गिर पड़ी। इसकी चपेट में आने से उनकी पत्नी 46 वर्षीय ज्ञानती देवी और 12 वर्षीय पुत्री अमरीका मलबे में दब गईं। अंब्रिका गांव स्थित विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा थी। दीवार गिरते समय उसकी बहन कोमल भी पास में मौजूद थी। हादसा होते ही कोमल भाग निकली, जिससे उसकी जान बच गई।

दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आनन-फानन मलबा हटाकर मां-बेटी को बाहर निकाला। दोनों को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बेटी की मौत से बिंदु का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतका अपने पीछे तीन बेटियां व दो बेटो को छोड़ गयी। वहीं पुलिस विधिक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच में जुटी

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleशशि भूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
Next articleजौनपुर:18 कैरेट बताकर बेचे आभूषणों की शुद्धता एक कैरेट से भी कम, दुकानदार व पिता पर मुकदमा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here