✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज
*जौनपुर।* सोमवार दोपहर फ्यूज बाध रहा विद्युत कर्मचारी अचानक से लाइन के चालू होने से गंभीर रूप से झुलस गया। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
बताया जाता है कि सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बरैया गांव निवासी शैलेश मिश्रा उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र राजेंद्र प्रसाद मिश्रा सिंगरामऊ में विद्युत संविदा कर्मचारी है आज वह फ्यूज जोड़ने का कार्य कर रहा था उसी समय अचानक लाइन के चालू हो जाने से वह झुलस गया। तुरंत साथी कर्मचारियों ने परिजनों के साथ उसे जिला अस्पताल पहुंच कर भर्ती करवाया जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के संबंध में शैलेश मिश्रा यह बताएं कि शटडाउन लिया था बिजली चालू होने से वह झुलस गया। कुछ सेकंड बाद बताया कि शटडाउन लिया था फ्यूज जोड़ने के लिए लेकिन बात नहीं हो पाई। अब इसमें कितनी सच्चाई है यह तो जांच का विषय है। हालांकि जब सिंगरामऊ एसडीओ शोएब अंसारी से दूरभाष पर पूछा गया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह मेरा कर्मचारी ही नहीं है। अब यहां पर यह सवाल पैदा होता है कि आखिर एक प्राइवेट व्यक्ति कैसे फ्यूज जोड़ने का कार्य को कर सकता है।
यह एक गंभीर सवाल है। स्थानीय लोगों के अलावा अन्य संविदा कर्मचारी भी यही चाहते हैं कि इस प्रकरण की जांच होना आवश्यक है ताकि पूरी तरह घटना स्पष्ट हो सके कि आखिर इसमें सच कौन बोल रहा है। घटना में कर्मचारी की जान भी जा सकती थी यह स्थानीय लोगों का मानना है।









