Home आवाज़ न्यूज़ बदायूं हाईवे पर एंबुलेंस-टेंपो की टक्कर, दो की मौत, तीन घायल; चालक...

बदायूं हाईवे पर एंबुलेंस-टेंपो की टक्कर, दो की मौत, तीन घायल; चालक फरार

0
🔊 खबर सुनें

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बदायूं-मुरादाबाद हाईवे पर दहेमी गांव के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। दादीजी रसोई के सामने निजी एंबुलेंस की टक्कर से टेंपो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए। घायलों में दो महिलाएं शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

बरेली के बहेड़ी निवासी अफसाना अपने मायके वजीरगंज आई हुई थीं। मंगलवार सुबह वह अपने देवर यूनुस (19), सवीना और बेटे आवान के साथ बहेड़ी लौटने के लिए ट्रेन पकड़ने स्टेशन जा रही थीं। सभी टेंपो में सवार थे। दहेमी गांव के पास पीछे से आ रही निजी एंबुलेंस ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टेंपो पलट गया और चीख-पुकार मच गई।

आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। हादसे में बहेड़ी निवासी यूनुस और एक अन्य अज्ञात युवक की मौत हो गई। टेंपो सवार होमगार्ड रामकुमार (वजीरगंज निवासी) समेत तीन लोग घायल हुए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि अफसाना पांच माह की गर्भवती हैं।

सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया, टेंपो चालक का भी पता नहीं चल सका। पुलिस दोनों चालकों की तलाश कर रही है।

The post बदायूं हाईवे पर एंबुलेंस-टेंपो की टक्कर, दो की मौत, तीन घायल; चालक फरार appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleहाथरस: पुरदिलनगर में कबाड़ी दुकान पर लोहे के पाइप से युवक को लगा करंट, मौत
Next articleदिल्ली पुलिस का कहना है कि CJP का संसद मार्च अवैध था, स्थिति और आवश्यकता के अनुसार बल का प्रयोग किया गया
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।