Home आवाज़ न्यूज़ बिहार के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ की घटना में 7 महिलाओं की...

बिहार के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ की घटना में 7 महिलाओं की मौत

0
🔊 खबर सुनें

बिहार के लखीसराय जिले में अशोकधाम मंदिर में भगदड़ जैसी घटना में कम से कम सात लोगों (सभी महिलाएं) की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह घटना आज सुबह उस समय घटी जब कथित तौर पर एक बिजली का तार गिर गया, जिससे मंदिर में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई, जो श्रावण के पवित्र महीने के अवसर पर अशोकधाम मंदिर में उमड़े थे। लखीसराय के डीएम ने बताया कि मदिर में भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ गई थी ,उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा व्यवस्थाएं की गई थीं, लेकिन भीड़ के कारण एक तरफ की बैरिकेडिंग टूट गई, जिससे कई लोग गिर गए, हालांकि, अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की।

उन्होंने कहा श्रद्धालुओं की कतार अशोकधाम हॉल्ट तक पहुंच चुकी थी, अचानक वहां एक बिजली का खंभा गिर गया। खंभा पुरुषों की कतार के दाहिनी ओर स्थित था। खंभा गिरने पर यह अफवाह फैल गई कि लोगों पर बिजली का तार गिर गया है, लेकिन वह केबल का तार था। इससे बाईं ओर महिलाओं की कतार पर दबाव बढ़ गया, महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़ीं जिससे ये बड़ी घटना हो गयी, यह सब अचानक दो मिनट के भीतर हो गया। उन्होंने आगे कहा सभी मृतक महिलाएं हैं। वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान जारी है और घटना के कारणों की जांच के बाद और अधिक जानकारी सामने आएगी।

The post बिहार के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ की घटना में 7 महिलाओं की मौत appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबरेली के सीबीगंज क्षेत्र में कुत्तों के झुंड ने छह साल की बच्ची पर किया हमला, हुई मौत
Next articleस्मृति ईरानी, ​​विनोद तावड़े और सुनील बंसल: नितिन नबीन की आज बन सकती है बीजेपी की नई टीम
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।