Home आवाज़ न्यूज़ उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय: 32 जिलों में यलो अलर्ट, भारी बारिश...

उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय: 32 जिलों में यलो अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

0
🔊 खबर सुनें

उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता के चलते मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। लखनऊ, कानपुर समेत प्रदेश के 32 जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश
पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। लखीमपुर खीरी के निघासन में सबसे ज्यादा 192.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। हमीरपुर के राठ में 158 मिलीमीटर और राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में 100 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

बारिश के चलते नदियों का जलस्तर भी बढ़ रहा है। एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी का जलस्तर 106.250 मीटर पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से 18 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

यलो अलर्ट वाले जिले
मौसम विभाग ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, कन्नौज, औरैया, हमीरपुर, बांदा, रायबरेली, लखनऊ, मिर्जापुर, सोनभद्र, बलिया, गोरखपुर, बस्ती, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, कुशीनगर, संतकबीरनगर, प्रयागराज, अमेठी, कानपुर देहात, उन्नाव और चंदौली समेत कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान सतर्क रहें और नदी-नालों के आसपास जाने से बचें। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

The post उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय: 32 जिलों में यलो अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleस्मृति ईरानी, ​​विनोद तावड़े और सुनील बंसल: नितिन नबीन की आज बन सकती है बीजेपी की नई टीम
Next articleपश्चिम बंगाल के बीरभूम में एक होटल में लगी भीषण आग में सात लोगों की जलकर मौत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।