Home आवाज़ न्यूज़ अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि,...

अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, कहा ये

0
🔊 खबर सुनें

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 8वीं पुण्यतिथि है। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम धामी ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी मां भारती के उपासक, राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर वक्ता, प्रख्यात कवि और लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा, सुशासन, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक आदर्शों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

सीएम धामी ने कहा, “अटल जी ने राजनीति में उच्च आदर्शों और मूल्यों की स्थापना की। उन्होंने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को सशक्त बनाने के साथ ही भारत को विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी दूरदर्शी सोच, सरल एवं सहज व्यक्तित्व तथा राष्ट्रहित के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।”

The post अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, कहा ये appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleकैंसर मुक्त भारत यात्रा: शशि भूषण बालिका विद्यालय में दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Next articleटीएमसी नेता और बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का निधन, बीरभूम में पार्टी ऑफिस में मिला शव
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।