Home आवाज़ न्यूज़ वाराणसी में चोरी की अनोखी वारदात: चोर ने एजेंसी में 4 घंटे...

वाराणसी में चोरी की अनोखी वारदात: चोर ने एजेंसी में 4 घंटे आराम किया, कॉफी पी, लूंगी डांस किया फिर बाइक लेकर हुआ फरार

0
🔊 खबर सुनें

वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र से चोरी की एक बेहद हैरान करने वाली और अजीबोगरीब घटना सामने आई है। एक शातिर चोर ने बाइक एजेंसी का शटर और गेट काटकर अंदर प्रवेश किया। चोरी करने आए इस शख्स के बेखौफ अंदाज ने सबको हैरान कर दिया।

एजेंसी में घुसने के बाद चोर ने तुरंत भागने की बजाय पूरे 4 घंटे तक वहीं आराम फरमाया। भूख-प्यास मिटाने के लिए उसने शोरूम के फ्रिज से ठंडा पानी निकाला और इत्मीनान से कॉफी बनाकर पी। इतना ही नहीं, उसने एजेंसी में मौजूद साउंड बॉक्स चालू किया, गाने बजाए और मजे से ‘लूंगी डांस’ भी किया।

शोरूम के अंदर घंटों मौज-मस्ती करने के बाद चोर ने तिजोरी से 4.70 लाख रुपये कैश निकाले और एक ब्रांड न्यू KTM बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गया।

सुबह घटना की जानकारी मिलते ही मंडुवाडीह पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश तेज कर दी गई है।

The post वाराणसी में चोरी की अनोखी वारदात: चोर ने एजेंसी में 4 घंटे आराम किया, कॉफी पी, लूंगी डांस किया फिर बाइक लेकर हुआ फरार appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleचारधाम यात्रा के दूसरे चरण में रिकॉर्ड श्रद्धालु: पंजीकरण 50 लाख पार, केदार-बद्री से 74.5 करोड़ का राजस्व
Next articleकुशीनगर: 13 वर्षीय किशोरी के साथ दरिंदगी का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।