Home आवाज़ न्यूज़ प्रियंका गांधी मीडिया के सवालों पर नाराज, अमित शाह पर साधा निशाना,...

प्रियंका गांधी मीडिया के सवालों पर नाराज, अमित शाह पर साधा निशाना, कहा-आप लोग क्या चाहते हैं हम चुपचाप बैठे रहें

0
🔊 खबर सुनें

आज संसद भवन पहुंचने पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी मीडिया के सवालों पर नाराज हो गईं। उन्होंने कहा कि आप लोग क्या चाहते हैं कि हम चुपचाप बैठे रहें। इस दौरान उनका निशाना गृह मंत्री पर था।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बुधवार को एक बार फिर जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने पुलिस कार्रवाई और प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर सरकार से जवाब मांगे।

मीडिया से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि जब युवा अपने भविष्य के लिए आवाज उठाते हैं तो उनके साथ होने वाले व्यवहार के लिए कौन जिम्मेदार है?

मीडिया के सवाल पर नाराज

बुधवार को जब प्रियंका गांधी संसद भवन परिसर पहुंचीं तो कई मीडिया कर्मियों ने उन्हें घेर लिया। पत्रकारों ने संसद में जारी गतिरोध पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी। इस पर प्रियंका गांधी नाराज हो गईं और पूछा, “आप क्या चाहते हैं? जब हजारों छात्र इकट्ठा होते हैं और उनकी एक ही मांग होती है तो आप उन पर लाठियां बरसाते हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग किया जाता है, पैलेट गन का इस्तेमाल किया जाता है। बिहार में एके-47 चलाई जाती है और हम सरकार से सवाल भी न करें। हम भी चुपचाप बैठे रहें, जैसे आप लोग चुप हैं?”

विपक्ष चुप नहीं रहेगा

प्रियंका गांधी ने लोकतांत्रिक जवाबदेही का मुद्दा उठाया और पूछा कि क्या गृह मंत्री अपने आपको जनता के प्रति जवाबदेह मानते हैं या नहीं। उन्होंने कहा, “क्या आप जनता के प्रति जवाबदेह नहीं हैं? इसलिए हमें भी शांत बैठना चाहिए?” प्रियंका गांधी ने कहा कि विपक्ष चुप नहीं रहेगा।

विपक्ष प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस बल के इस्तेमाल के मुद्दे पर गृह मंत्री से संसद में जवाब देने की मांग कर रहा है और माफी मांगने की भी मांग कर रहा है। इस मुद्दे पर संसद का मानसून सत्र बाधित रहा है। अब सरकार इस मुद्दे पर बहस के लिए तैयार है और गृह मंत्री संसद में इस पर जवाब देंगे। वहीं एनडीए सांसदों ने झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठा दिया है।

The post प्रियंका गांधी मीडिया के सवालों पर नाराज, अमित शाह पर साधा निशाना, कहा-आप लोग क्या चाहते हैं हम चुपचाप बैठे रहें appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleहिमाचल में मानसून आपदाएं जारी, 70 मौतें, 204 सड़कें बंद, 910 करोड़ का नुकसान
Next articleशिवपाल सिंह यादव ने रामपुर जेल में आजम खां से की मुलाकात, तजीन फात्मा से भी की बात
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।