Home आवाज़ न्यूज़ उत्तराखंड हाईकोर्ट हल्द्वानी शिफ्टिंग को कैबिनेट की मंजूरी, हटाने पड़ेंगे 15 हजार...

उत्तराखंड हाईकोर्ट हल्द्वानी शिफ्टिंग को कैबिनेट की मंजूरी, हटाने पड़ेंगे 15 हजार पौधे

0
🔊 खबर सुनें

उत्तराखंड हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट करने का लंबे समय से चला आ रहा मामला अब लगभग तय हो गया है। शुक्रवार को राज्य कैबिनेट ने बेलबाबा स्थित 30 हेक्टेयर वन भूमि के हस्तांतरण की मंजूरी दे दी। हालांकि, इस फैसले के साथ एक बड़ी पर्यावरणीय चिंता भी खड़ी हो गई है, क्योंकि जिस जमीन पर हाईकोर्ट की इमारत बनेगी, वहां से करीब 15 हजार पौधे हटाने पड़ेंगे।

हाल ही में लगाए गए थे पौधे

मानसून सीजन शुरू होते ही बेलबाबा मंदिर के सामने की खाली वनभूमि पर बड़े पैमाने पर नया पौधरोपण किया गया था। जिस प्लॉट नंबर 46 और 47 का हाईकोर्ट के लिए निरीक्षण किया गया था, वहां भी शीशम, खैर, जामुन, नीम, बेल समेत कई प्रजातियों के पौधे लगाए गए। सूत्रों के मुताबिक, इन दोनों प्लॉटों पर प्रति हेक्टेयर करीब 500 पौधे लगाए गए हैं। यानी 30 हेक्टेयर के चयनित क्षेत्र से लगभग 15 हजार पौधे हटाने पड़ेंगे।

60 लाख रुपये से ज्यादा का खर्च बर्बाद

विशेषज्ञों के अनुसार, प्रति हेक्टेयर 500 पौधे लगाने में जुताई, तार-खंभे लगाने, मेड़ बनाने, बीज बोने, पौधों की खरीद और मजदूरी समेत करीब दो से ढाई लाख रुपये का खर्च आता है। इस हिसाब से 30 हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण में करीब 60 लाख रुपये से ज्यादा की राशि खर्च हुई होगी, जो अब बर्बाद हो जाएगी।

केंद्र की मंजूरी का इंतजार

अभी भी इस जमीन के हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी तरह आसान नहीं है। आमतौर पर 2.25 हेक्टेयर से अधिक वन भूमि के हस्तांतरण के लिए केंद्रीय वन मंत्रालय की स्वीकृति लेना अनिवार्य होता है। प्रक्रिया रेंज स्तर से शुरू होकर डिवीजन, सर्किल कार्यालय और मुख्यालय होते हुए नोडल स्टेट के जरिए केंद्रीय वन मंत्रालय तक पहुंचेगी।

पूरा मामला कोर्ट से जुड़ा होने के कारण वन विभाग के अधिकारी फिलहाल इस मुद्दे पर खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि उच्च स्तर से जो भी आदेश आएंगे, उसी के अनुसार काम किया जाएगा।

The post उत्तराखंड हाईकोर्ट हल्द्वानी शिफ्टिंग को कैबिनेट की मंजूरी, हटाने पड़ेंगे 15 हजार पौधे appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर: रवि यादव मुठभेड़ मामले में कोर्ट सख्त, खेतासराय थानाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस।
Next articleसनी देओल और प्रीति जिंटा ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।