Home आवाज़ न्यूज़ खुटहन जौनपुर न्यूज़ :दो सप्ताह में दूसरी बार फुंका ट्रांसफार्मर, तीन गांवों...

खुटहन जौनपुर न्यूज़ :दो सप्ताह में दूसरी बार फुंका ट्रांसफार्मर, तीन गांवों में बिजली संकट से किसान बेहाल

0
1001582464
🔊 खबर सुनें

आवाज़ न्यूज़ | खुटहन, जौनपुर

खुटहन ब्लॉक के अंतर्गत गौसपुर बाजार में स्थापित 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर दो सप्ताह के भीतर दूसरी बार जल जाने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी और धान की खेती के महत्वपूर्ण समय में बिजली आपूर्ति ठप होने से किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं, जिससे फसलों पर संकट गहरा गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब दो सप्ताह पहले अधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। ग्रामीणों की मांग और क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह के प्रयास से नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, लेकिन वह एक सप्ताह भी नहीं चल सका और फिर जल गया। पिछले 48 घंटे से गौसपुर, इमामपुर बाजार और ताजुद्दीनपुर गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित है।

ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर पर लगातार ओवरलोड रहने के कारण आए दिन बिजली कटौती होती रहती है। इस संबंध में शिकायत किए जाने पर विभागीय अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि लगभग छह माह पहले इमामपुर के युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा एडवोकेट ने तत्कालीन एसडीओ को प्रार्थना पत्र देकर गौसपुर में अतिरिक्त 100 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की थी, ताकि ओवरलोड की समस्या दूर हो सके। उस समय एसडीओ एवं जेई ने प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा था और जानकारी के अनुसार इसकी औपचारिक प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।

अब ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह से मिलकर 250 केवीए ट्रांसफार्मर को बढ़ाकर 400 केवीए करने अथवा अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। विधायक ने भी संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर क्षेत्र की ओवरलोड समस्या का शीघ्र समाधान कराने के निर्देश दिए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते स्थायी समाधान नहीं किया गया तो खेती-किसानी के साथ-साथ आम जनजीवन भी गंभीर रूप से प्रभावित होगा।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News157 बच्चों का भविष्य बदहाल व्यवस्थाओं के भरोसे! चारदीवारी, पेयजल और कमरों के अभाव में
Next article50 की उम्र में चाहते हैं 35 साल जैसा स्वस्थ दिल? कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर ने बताईं 3 दैनिक आदतें
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।