Home आवाज़ न्यूज़ महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरने से एक की मौत,...

महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरने से एक की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

0
🔊 खबर सुनें

भिवंडी:महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। कई लोगों के फंसे होने की आशंका है, बचाव अभियान जारी है। इमारत के आंशिक रूप से ढहने के बाद एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन गहन बचाव कार्य में जुट गया है।इस दुर्घटना से इलाके में दहशत फैल गई है और घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, नगर निगम और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं और युद्धस्तर पर बचाव अभियान जारी है।

मलबे के नीचे 8 से 10 लोग फंसे हो सकते हैं।

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, मलबे के नीचे 8 से 10 लोग फंसे हो सकते हैं। सूचना मिलते ही भिवंडी अग्निशमन दल, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल के चारों ओर सुरक्षा घेरा बना लिया है और जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और बचाव कार्य में बाधा न डालें। घायलों या मृतकों की संख्या के संबंध में आधिकारिक जानकारी का अभी इंतजार है। बचाव अभियान जारी है और नई जानकारी मिलते ही रिपोर्ट को अपडेट किया जाएगा।

इमारत को जर्जर घोषित कर दिया गया था

घटना के बारे में अधिक जानकारी देते हुए भिवंडी पश्चिम के विधायक महेश चौगुले ने बताया कि यह नरपोली के भंडारी परिसर में स्थित कोहिनूर भवन है। गौरतलब है कि नगर निगम ने पहले ही इस भवन को ‘सी श्रेणी’ (अत्यंत खतरनाक और जर्जर) घोषित कर दिया था, जिसके बाद इसे खाली करा लिया गया था। हालांकि, भवन खाली होने के बावजूद कुछ मजदूर भूतल पर काम कर रहे थे। अनुमान है कि लगभग 6 से 7 मजदूर मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं।

The post महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरने से एक की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleआज का राशिफल 31-07-2026 : जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Next articleपाकिस्तान के क्वेटा में कोयला खदान विस्फोट में 32 लोगों की मौत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।