Home आवाज़ न्यूज़ ब्रेकिंग न्यूज़: बदलापुर 266 रुपये की खाद 350-400 में बेच रहे दुकानदार,...

ब्रेकिंग न्यूज़: बदलापुर 266 रुपये की खाद 350-400 में बेच रहे दुकानदार, यूरिया की कालाबाजारी, किसान परेशान

0
1000877161-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के महराजगंज में खरीफ की फसल के लिए किसानों को यूरिया खाद की किल्लत और ओवर-रेटिंग का सामना करना पड़ रहा है। किसान निजी दुकानों से मनमाने दामों पर यूरिया खरीदने को मजबूर हैं। किसानों के अनुसार 45 किलोग्राम यूरिया का सरकारी निर्धारित मूल्य 266 रुपये 50 पैसे है। हालांकि निजी दुकानदार इसे 350 से 400 रुपये तक बेच रहे हैं। इसके अलावा, किसानों को यूरिया के साथ नीम कोटेड यूरिया, कीटनाशक और जैविक खाद जैसे अन्य उत्पाद भी जबरन खरीदने पड़ रहे हैं। ग्राम पूरा गंभीरशाह के किसान संजय कुमार ने बताया, “समिति पर खाद नहीं मिलती।
दुकानदार कहते हैं कि यूरिया लेनी है तो 350 रुपये दो और साथ में सल्फर या जिंक जैसा कोई दूसरा सामान भी लेना पड़ेगा। इसके बिना यूरिया नहीं दी जाएगी।” बदलापुर, महराजगंज और आसपास के अन्य गांवों के किसानों ने भी ऐसी ही शिकायतें की हैं। उनका कहना है कि ओवर-रेटिंग के कारण खेती की लागत में काफी वृद्धि हुई है जिससे कई किसान महंगे दामों पर खाद खरीदकर कर्ज में डूब रहे हैं। यह ध्यान देने योग्य है कि 45 किलोग्राम यूरिया का सरकारी मूल्य 266.50 रुपये और नीम कोटेड यूरिया का 268 रुपये है।
आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत ओवर-रेट पर खाद बेचना कालाबाजारी और एक अपराध है। जब कृषि विभाग के एडीओ एजी अनिल कुमार से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने आश्वासन दिया कि शिकायतें मिलने पर जांच कराई जाएगी और उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए दोषी दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसानों ने मांग किया कि कृषि विभाग खाद की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करे और ओवर-रेटिंग करने वाले दुकानदारों पर छापेमारी कर सख्त कार्रवाई करे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleरील्स और AI का जमाना छोड़िए, भारत के ये बेहतरीन ‘हिडन’ ट्रैवल डेस्टिनेशन किताबों में छिपे हैं
Next articleआज का राशिफल 29-07-2026 : जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here