Home आवाज़ न्यूज़ बदलापुर मे स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारकर मानस हॉस्पिटल किया सील

बदलापुर मे स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारकर मानस हॉस्पिटल किया सील

0
1000877155-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़
जौनपुर : बदलापुर कोतवाली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार दोपहर निजी अस्पतालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान तीन अस्पतालों की जांच की गई, जिसमें मानस हॉस्पिटल को मानकों के विपरीत पाए जाने पर सील कर दिया गया।
🔴कार्रवाई के दौरान विमला हॉस्पिटल को नोटिस जारी किया गया, जबकि वैष्णो हॉस्पिटल का संचालक अस्पताल बंद कर मौके से फरार हो गया। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है।
🔴मानस हॉस्पिटल सील किए जाने के बाद वहां भर्ती तीन मरीजों को एंबुलेंस की मदद से अन्य अस्पतालों में सुरक्षित स्थानांतरित किया गया। यह कदम उनके उपचार में किसी भी बाधा को रोकने के लिए उठाया गया।
🔴जांच टीम में जिले से डॉ. अरुण, सीएचसी बदलापुर के अधीक्षक डॉ. अरविंद पांडे, डॉ. गोपेश कुमार सिंह और स्वास्थ्य विभाग के एचयू राकेश मौर्य शामिल थे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अस्पतालों के दस्तावेज, पंजीकरण और अन्य मानकों की गहन जांच की गई तथा अनियमितताएं पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
स्वास्थ्य विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि क्षेत्र में बिना मानक संचालित निजी अस्पतालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा शिकायत मिलने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleक्या सर्दी-जुकाम और गले के इंफेक्शन में गर्म पानी नहीं पीना चाहिए? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
Next articleरील्स और AI का जमाना छोड़िए, भारत के ये बेहतरीन ‘हिडन’ ट्रैवल डेस्टिनेशन किताबों में छिपे हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here