🔊 खबर सुनें
✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के प्राइवेट अभ्यर्थियों के लिए आवेदन कार्यक्रम जारी किया है। आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2026 है, जबकि विलंब शुल्क के साथ 16 अगस्त तक आवेदन किए जा सकेंगे। परिषद ने शुल्क जमा, दस्तावेज अपलोड और संशोधन की समय-सारिणी भी घोषित की है।_









